Tuesday, February 24, 2026
20.8 C
Bhopal

बुर्का पहनी महिला, युवक ने पार्किंग कर्मचारियों से की मारपीट

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तरफ बुर्का पहनी एक महिला और युवक ने पार्किंग वसूली करने वाले कर्मचारियों से जमकर मारपीट की। घटना रविवार शाम की है। जिसका सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक कर्मचारियों से उलझ रहा है, इसी दौरान बुर्के में मौजूद महिला भी लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाने लगती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग शुल्क मांगने को लेकर विवाद हुआ था। कर्मचारियों ने जब निर्धारित शुल्क मांगा तो युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद बुर्के में मौजूद महिला ने भी मारपीट में साथ देना शुरू कर दिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 की तरफ लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर बहसबाजी और धक्का-मुक्की की शिकायत मिली थी।

‘CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही’

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में युवक की पहचान दानिश नाम से हुई है, उसके साथ मौजूद महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img