Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

MBBS के थर्ड ईयर छात्र से सीनियर छात्रों की मारपीट

भोपाल में एक एमबीबीएस छात्र के साथ सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने निशातपुरा पुलिस थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई है।

थाना निशातपुरा में दी शिकायत में छात्र राहुल तिवारी (परिवर्तित नाम) ने बताया कि वह वर्तमान में पीपुल्स हॉस्पिटल के पास रहा है। पीपुल्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।

30 जून को शाम करीब 5:30 बजे सीनियर छात्र सौरभ रघुवंशी ने फोन कर कैंपस में मौजूद नेस्कैफे पॉइंट पर बुलाया। वहां पहुंचने पर सौरभ ने कहा कि उसने एक अन्य छात्र पारस जैन की फैमिली को आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं।

राहुल ने इस बात से साफ इनकार किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पारस जैन ने राहुल को अपशब्द कहना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। तभी उसका साथी चिन्मय उपाध्याय भी वहां पहुंचा और राहुल को थप्पड़ मार दिया।

कुछ देर बाद अभिषेक श्रीवास्तव और नमन ठाकुर नाम के युवक भी वहां आए और सभी ने मिलकर राहुल की पिटाई की।

कहा-अगली बार जान से मार देंगे पीड़ित छात्र ने बताया कि ये पूरी घटना कॉलेज कैंपस में ही उसके सीनियर जय यादव और अन्य छात्रों के सामने हुई। आसपास मौजूद अन्य छात्र जब वहां पहुंचे तो सभी आरोपी भाग खड़े हुए।

भागते समय पारस जैन ने राहुल को धमकी दी कि आज तो बच गया, लेकिन अगली बार मेरी फैमिली को मैसेज किया तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जल्द ही नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img