Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

आष्टा में कारोबारी आत्महत्या मामला:कांग्रेस गुल्लक से उतारेगी गुल्लक का कर्ज

ईडी कार्रवाई के बाद आष्टा के कारोबारी मनाेज परमार और उनकी पत्नी की आत्महत्या का मामला गर्माया हुआ है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता मनोज के पैतृक गांव हरसपुर पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और अलका लांबा ने परिवार को ढांढ़स बंधाया।

इस दौरान खेड़ा ने कहा- राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा अपने विस क्षेत्र की घटना होने के बाद भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचे। बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी कांग्रेस उठाएगी।

इस बीच, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- राहुल को गुल्लक भेंट करने वाले इन बच्चों को बड़ा गुल्लक भेंट करेंगे। पार्टी की ओर से वह खुद एक गुल्लक में इतना धन जुटाएंगे कि उनके भविष्य की चिंताएं दूर हो सकें।

एसआईटी करेगी जांच कारोबारी दंपती की आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने 5 सदस्यीय एसआईटी बनाई है। दल आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में सभी बिंदुओं की जांच करेगा। मनोज के बच्चों और परिजन के बयान भी एसआईटी दर्ज करेगी।

Hot this week

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

Topics

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img