Tuesday, June 23, 2026
27.7 C
Bhopal

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में बीती रात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले और देर तक खुलने वाले क्लबों और रेस्टोरेंट्स पर सख्त रुख अपनाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी मनीष भारद्वाज खुद टीम के साथ मैदान में उतरे और तय समय सीमा के बाद संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों को बंद कराया।

हुई थी शिकायतें, फिर हुई कार्रवाई

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि देर रात तक बार और क्लब खुले रहने के कारण न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि बाहर निकलने वाले नशेड़ी युवकों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।

बैठक के बाद भी नहीं सुधरे हालात

खास बात यह है कि इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने सभी होटल और बार संचालकों के साथ एक बैठक भी की थी। इसमें उन्हें जिम्मेदारी से व्यवसाय करने और कानून का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर शनिवार रात पुलिस का डंडा चला। पुलिस का कहना है कि शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img