Tuesday, February 24, 2026
20.8 C
Bhopal

बिल्डर्स पर 60 लाख की धोखाधड़ी का केस:पजेशन लेटर देकर बेचे 4 फ्लैट, पर कब्जा नहीं दिया

भोपाल के एम.पी. नगर निवासी योगेश सूद (52) ने 4 फ्लैटों की खरीद-फरोख्त में 60 की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अयोध्या नगर थाने में बिल्डर पर केस दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया कि बिल्डर दीप रमतानी, योगेंद्र राजपूत, और संगीता रमतानी ने मिलकर योगेश को अपूर्ण फ्लैट्स का पजेशन लेटर तो दिया पर कब्जा नहीं दिलाया। यानी न तो फ्लैट पूरे किए और न ही रजिस्ट्री करवाई। इतना ही नहीं, आरोपी बिल्डर्स ने बैंक से साठ लाख का योगेश के नाम से लोन उठाया। इस तरह योगेश ने फ्लैटों का पूरा भुगतान कर दिया था।

यही नहीं, फ्लैट नंबर-401 पहले से नगर निगम में बंधक था, फिर भी आरोपियों ने इसे योगेश को बेच दिया। घरेलू सामान पर भी कर लिया कब्जा आरोप है कि सुरभि हाइट्स के फ्लैट में योगेश का करीब ढाई लाख रुपये का घरेलू सामान रखा था, जिसे संदीप रमतानी ने अपने पास रख लिया। यही नहीं, अर्चना परिसर के फ्लैट्स में भी योगेश के भुगतान के बाद उन्हें अन्य लोगों को बेच दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि संदीप रमतानी नामक व्यक्ति पर कई लोगों से धोखाधड़ी और 420 का आरोप लगा है। संदीप फिलहाल जेल में बंद है। आरोपी, संगीता रमतानी और योगेंद्र राजपूत, अभी फरार हैं। ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित परिवार ने बताया कि इस धोखाधड़ी की वजह से वे गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img