Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

पत्नी का पता बताने वाले को 20 हजार इनाम:रायगढ़ में पति बोला-प्रेमी के साथ भागी; 5 साल पहले की थी लव मैरिज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शादीशुदा महिला लापता हो गई है। पति का कहना है कि वह प्रेमी के साथ भागी है। अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गमेकेला निवासी फिली भगत (21) की शादी मुड़ाबहाल में रहने वाली सीमा भगत से साल 2019 में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। उनका एक बेटा भी है।

खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी

18 अक्टूबर की सुबह सीमा भगत खेत की ओर से आ रही हूं कहकर घर से निकली थी। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका। इसके बाद उसने 19 अक्टूबर को लैलूंगा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर हुई जानकारी

पति फिली भगत अपने स्तर पर पत्नी की तालाश कर रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि, वो अपने किसी प्रेमी के साथ भाग गई है। प्रेमी ने सोशल मीडिया पर उसके साथ फोटो पोस्ट किया था। जिसकी जानकारी लगने के बाद उसने दोनों का पता बताने वाले का मौखिक रूप से 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

दीदी की शादी में हुई थी मुलाकात

फिली भगत ने बताया कि, सीमा के साथ उसकी मुलाकात ग्राम मुड़ाबहाल में उसकी दीदी की शादी में हुई थी। दोनों बातचीत करने लगे और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वो मैकेनिक काम काम करता है। जिस युवक के साथ सीमा भगत भागी है, वो रूडुकेला का रहने वाला है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img