जबलपुर: मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर रविवार को जबलपुर की कल्चरल स्ट्रीट (संस्कृति थिएटर) में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान प्रदेश और जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा प्रशासनिक दायित्वों का बेहतरीन ढंग से निर्वहन करने वाले उत्कृष्ट शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सभी कोरोना योद्धाओं और कर्मठ कर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद श्री आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, विधायकगण—श्री अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह ठाकुर, श्री अशोक रोहाणी, श्री अजय बिश्नोई, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।































