अनूपपुर / अमलाई: अमलाई थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विधिया में जमुना नाला पुल के पास से गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 430 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन समेत कुल 22,300 रुपए का मवेशी/सामान जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई दबिश
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम विधिया स्थित जमुना नाला पुल के पास कुछ लोग अवैध रूप से गांजा लेकर आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर बृजेन्द्र सिंह (57, निवासी ग्राम विधिया) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 14,300 रुपए है।
दूसरे आरोपी का भी हुआ खुलासा
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे व्यक्ति का नाम सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घनश्याम महरा (34, निवासी बकही, जिला अनूपपुर) को भी धर दबोचा।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज: पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।



