Thursday, February 26, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल के विसर्जन घाटों पर CCTV कैमरे भी लगेंगे: कलेक्टर

भोपाल के विसर्जन घाटों पर CCTV कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। यहां गोताखोर भी 24 घंटे तैनात रहेंगे। ताकि, कोई भी अनहोनी न हो।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को घाटों पर पहुंचकर गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को इंतजाम करने को कहा। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, वाहन पार्किंग, बैरिकेटिंग और गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने घाट पर रस्सियों और बैरिकेटिंग के माध्यम से लोगों की सुरक्षा की बात भी कही।

विसर्जन से पहले ये इंतजाम भी होंगे विभिन्न विसर्जन घाटों के मार्गों पर अस्थायी रूकावट जैसे- खाद्य पदार्थों के ठेले व अन्य प्रकार की अस्थायी दुकानों को हटाने, विसर्जन घाटों पर वाहन, क्रेन, टेंट, माइक, लाइट, फॉयर सेफ्टी, अग्निशमन, गोताखोर, जीवन रक्षक उपकरणों, साफ-सफाई, चलित शौचालय, सड़कों की मरम्मत, बिजली के तारों का संधारण एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेड़ों की कटाई और छंटाई की जाएगी। वहीं, सेंट्रल वर्ज एवं साइड वर्ज का सौंदर्यीकरण व संधारण, सीसीटीवी कैमरे, आवारा मवेशियों को हटाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img