Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

ई-रिक्शा के खिलाफ चैकिंग अभियान

सड़क सुरक्षा और व्यवस्थित यातायात के मद्देनजर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार रात शहर में संचालित ई-रिक्शा की चैकिंग का आकस्मिक अभियान चलाया। इस दौरान 55 ई-रिक्शा चेक किए गए, जिनमें से 44 को जब्त किया गया। दरअसल, ये ई-रिक्शा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों से 55 हजार रुपए समन शुल्क भी वसूल किया।

इंदौर में 15 अक्टूबर को एक ट्रक नो-एंट्री में घुस गया था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी और करीब 25 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ही इंदौर ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी है। मंगलवार रात पुलिस ने अचानक कई स्थानों पर चैकिंग पाइंट लगाए और ई-रिक्शा की जांच शुरू की। इस दौरान कई रिक्शा रांग साइड चलते मिले, तो कुछ में नंबर प्लेट नहीं थीं। इतना ही नहीं बगैर लाइसेंस के क्षमता से अधिक सवारी भरकर ई-रिक्शा चलाए जा रहे थे।

ट्रैफिक हो रहा था जाम

ई-रिक्शा चालक बे-तरतीब रिक्शा खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते पाए गए, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा था। ऐसे रिक्शा चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई है, तो 44 ई-रिक्शा को जब्त किया गया है।

55 हजार का समन शुल्क वसूला

पुलिस ने पिछले 24 घंटे में (यानी 11 नवंबर से 12 नवंबर की सुबह तक) नो एंट्री में भारी वाहनों के आने पर 11 भारी वाहनों पर कार्रवाई की है। इन गाड़ियों से 55 हजार रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उन्हें प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत भी दी है। बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार नो एंट्री में प्रवेश करने वाली गाड़ियों पर कार्र‌वाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img