Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने जहर खा कर सुसाइड किया

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, मां ने उसे डांटा था। इसी के बाद उसने मंगलवार रात को जहर खा लिया। बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना रातीबड़ की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, पायल तिलक पिता सुरेश तिलक (17) बड़झिरी गांव में रहती थी। मंगलवार की रात को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। देर रात उल्टियां करते देख उसके बड़े पापा ने कारण पूछा। लेकिन पायल ने कुछ नहीं बताया। तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई।

मां की फटकार से दुखी थी पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बेटी मंगलवार को स्कूल नहीं गई थी। इससे नाराज मां ने उससे स्कूल क्यों न जाने की वजह पूछी। बेटी ने कारण नहीं बताया तब मां ने बेवजह छुट्‌टी करने से नाराज होकर बेटी को फटकार लगा दी। इसी के चलते पायल दुखी थी और दिन भर खामोश थी।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img