भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जूडो खिलाड़ी श्रेया यादव को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान श्रेया यादव को 48 किलोग्राम वर्ग में मध्य प्रदेश जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राजधानी के टी टी नगर स्टेडियम में बुधवार को खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के उपलक्ष में खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन किया गया। सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह में प्रदेश के विभिन्न खिलाड़ियों दिन में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी शामिल थे जिनको को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ ही एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी और मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी उपस्थित थे।




