Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल के वल्लभ भवन के पास की बस्ती में रहने वाले 15 साल के दसवीं के छात्र ने गुरुवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण आत्महत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम कृष्णा अंबेडकर है। वह गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद घर में अकेला था। उसके पिता ऑटो चलाते हैं और काम पर गए थे, जबकि मां दूसरों के घरों में काम करने गई थी। उसकी बहन ट्यूशन पर थी और भाई भी घर पर मौजूद नहीं था।

घर लौटने पर मां ने कृष्णा को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत बेटे को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को सूचना मिली और टीम ने घटनास्थल की जांच की।

पुलिस परिवार से बात कर रही है और बच्चे की दिनचर्या, स्कूल और हाल के व्यवहार को लेकर जानकारी जुटा रही है, ताकि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा सके।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img