Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

सागर में काले हिरण का शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर जिले के राहतगढ़ के जंगल में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काले हिरण का मांस, खाल, सागौन की लकड़ी और 22 बोर की राइफल समेत कारतूस जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि बेरखेड़ी बीट के टेहरा-टेहरी में दो कारों में सवार कुछ लोग घुसे हैं। वन विभाग की टीम ने जंगल के रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। जवान झाड़ियों में छिपकर संदिग्ध वाहनों के लौटने का इंतजार करते रहे।

रात करीब 3 बजे जैसे ही दोनों कारें जंगल से बाहर आईं, टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया। कारों में बैठे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

वन विभाग की कार्रवाई की तीन तस्वीरें…

10 किलो मांस, खाल और हथियार बरामद तलाशी में कारों से काले हिरण का करीब 10 किलो मांस, खाल, सागौन की लकड़ी, 22 बोर की राइफल, 15 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोखे मिले हैं। टीम ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान वसीम खान (निवासी मंडी बामौरा), ओमकार आदिवासी (टेहरा-टेहरी) और राजू आदिवासी (सेमरामेढ़ा) के रूप में हुई। राहतगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि जब्त किया गया मांस मादा काले हिरण का है।

आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img