Friday, February 27, 2026
23.9 C
Bhopal

CM in Shahdol : सीएम ने कहा – सुन लो कमिश्‍नर मैं गड़बड़ी बर्दाश्‍त नहीं करूंगा

रोजगार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान का आयाेजन स्थल पर जाेरदार स्वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री ने मंच से कहा कि एक बात सुन लो कमिश्नर, आवास बनने में कहीं भी गड़बड़ी हुई हो तो जांच करा लो बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने अखबार में यह देखा था तो पता चला था कि कहीं-कहीं गड़बड़ी है। अब मैं जांच कराउंगा। प्रशासन को मैं नहीं छोडूंगा। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि ठीक ढंग से काम हो। अभी मैं नीचे उतरकर आऊंगा। जिसको जो भी बात बतानी हो मुझे बता देना। मैं उसकी भी जांच कराउंगा ताकि गड़बड़ करने वाला दंडित किया जा सके।

सीएम ने सभी जिलाें से वर्चुअली संवाद करते हुए कहा कि आज ऐसे माैके पर आया हूं जब प्रदेश से काेराेना भागने की स्थिति में है। मैं अभी शहडाेल में हूं, लेकिन सभी 52 जिलाें में आज राेजगार दिवस मनाया जा रहा है। 5 लाख से ज्यादा लाेगाें काे किसी न किसी याेजना से लाेगाें काे राेजगार दिया जा रहा है, ताकि उनका काम शुरू हाे सके। यह अपने आप में चमत्कार है। सीएम ने झाबुआ में युवक से संवाद करते हुए पूछा कि क्या हाल है भांजे, लाेन के लेने के लिए चक्कर ताे नहीं लगाने पड़े, मेरी कसम खाकर सच-सच बताना।

इस पर युवक ने कहा कि नहीं मामा जी काेई चक्कर नहीं लगाने पड़े। इसके बाद सीएम ने भिंड की महिला से संवाद किया। इसके पूर्व सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि सरकार ने रोजगार दिवस के जरिए सवा 5 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया और डेढ़ माह बाद फिर प्रदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इन याेजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

हैलीपेड पर हुआ स्वागतः सीएम का शहडोल जिले के जमुई हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, अध्यक्ष महिला एवं वित्त आयोग अमिता चपरा सहित विधायक, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्‍थल पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने पर आदिवासी संस्कृति के सैला नृत्य एवं वेद मंत्रोच्चार से स्‍वागत किया। इस दौरान स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए सामग्रियों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल में होने वाले पांच विकास कार्यों की निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। मंच पर पहुंचते ही मुख्‍यमंत्री ने कन्या पूजन कर लोगों का अभिवादन किया।

12 जनवरी से रोजगार दिवस मनाया जा रहा है : ज्ञात हो कि सरकार 12 जनवरी से रोजगार दिवस मना रही है। इस अवधि में दो हजार 685 युवाओं को 2776 करोड़ 36 लाख 81 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया है। सरकार का दावा है कि इस अभियान के तहत पांच लाख से अधिक युवा रोजगार से जुड़ेंगे।

किस योजना में कितने हितग्राहियों को कितना ऋण मंजूर

योजना — हितग्राहियों की संख्या — ऋ ण राशि (लाख में)

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना — 432719 – 227700.00

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना — 20383 – 2682.30

मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता — 25904 – 2590.40

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (समूह) — 20707 – 30917.00

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (व्यक्तिगत) — 851 – 1107.78

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (समूह) — 120 – 49.06

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (क्रेडिट लिंकेज) — 268 – 428.63

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम — 1733 – 12161.64

योग — 502685 — 277636.81

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img