Thursday, February 19, 2026
20.1 C
Bhopal

सीएम मोहन यादव मिस्ड कॉल से बने भाजपा के सदस्य

मध्यप्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं अत्यंत भाग्यशाली हूं। जिस तरह से सूर्य-चंद्रमा के अथक परिश्रम की वजह से पूरी सृष्टि आनंद में डूबती हैं, उसी तरह हमारे संगठन की प्रणाली है।

जब से हमारी सरकार बनी हमने यह प्रयास किया कि कानून सबके लिए बराबर हो। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था कि उसके बाद हमने 22000 माइक उतारने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के जो निर्णय हैं उनका पालन करते हुए हम काम कर रहे हैं।

प्रदेश के किसी जिले में कोई गंभीर बीमार हो तो एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। पुरानी सरकार में हेलिकॉप्टर घर में खड़ा होता था। हमने तो गरीब के लिए हेलिकॉप्टर खड़ा कर दिया।

उप चुनाव में लोग अमरवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ कह रहे थे। हमने कहा था गढ़ नहीं वो गड़बड़ है। हमने ढोल की पोल पकड़ ली। आने वाले सब चुनाव भी जीतेंगे।

अकेले चुनाव जीतना ही लक्ष्य नहीं है, एक-एक राष्ट्र भक्त को भाजपा से जब तक नहीं जोड़ेंगे हम चैन से नहीं बैठेंगे।

कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में इतिहास बनाएंगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- आज सदस्यता अभियान के शुभारंभ में सभी जिलों से लेकर बूथों तक कार्यकर्ता जुड़े हैं। 8800002024 मिस्ड कॉल नंबर पर सदस्य बन सकते हैं। आज ही इतने ज्यादा लोग सदस्य बनने के लिए उत्साहित हैं। देश में 1 करोड़ 31 लाख लोगों ने कुछ ही समय में सदस्यता फाॅर्म भरा।

जब अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष बने थे, तब चाइना की राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा सदस्य हुआ करते थे। आज 11 करोड़ सदस्य बनाकर हम दुनिया के सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं।

2019 में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य बने। एमपी में 64871 बूथों का कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में इतिहास बनाएंगे। जब भाजपा को सफलता मिलती है तो हम कहते हैं कि ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। आपका एक सदस्य बनाना किसी गरीब के चेहरे पर खुशी लाने का काम करता है।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img