Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

भोपाल के SDM-तहसीलदार बदले

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को दो एसडीएम और चार तहसीलदारों को इधर से उधर किया। कोचिंग सेंटारों पर सख्त कार्रवाई करने वाले एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा को शहर का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, एलके खरे की वापसी हुई है।

एसडीएम शर्मा ने पिछले दो महीने में अंदर एमपी नगर की कई कोचिंग क्लॉसेस पर कार्रवाई की है। फायर सेफ्टी और सुरक्षा इंतजाम नहीं मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस भी जारी किए थे। वहीं, बैसमेंट भी सील कर दिए थे। कोचिंग संचालकों को नोटिस भी दिए गए थे। जिसकी मियाद मंगलवार को खत्म हो गई। इसी बीच शर्मा को शहर वृत्त और शहर वृत्त से खरे को एमपी नगर में भेज दिया गया।

पहले भी एसडीएम रह चुके खरे
खरे पहले भी एमपी नगर एसडीएम रह चुके हैं। उन्होंने फायर सेफ्टी के इंतजामों को लेकर लगातार कार्रवाई की थी। दूसरी ओर, शर्मा को शहर वृत्त का अहम जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि पुराने शहर में मेट्रो के दूसरे फेज का काम शुरू हो गया है। ऐसे में आरा मशीनों की शिफ्टिंग, रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाना बड़ी चुनौती रहेगी। मंगलवार को ही खरे ने अतिक्रमण हटाने को लेकर मीटिंग भी की है।

तहसीलदारों की भी अदला-बदली
कलेक्टर ने एसडीएम के अलावा तहसीलदारों की अदला-बदली की है।आलोक पारे को एमपी नगर वृत्त, करुणा दंडोतिया को टीटी नगर से शहर वृत्त, सुनील वर्मा को एमपी नगर से संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ वृत्त और चंद्रकुमार ताम्रकार को शहर वृत्त से टीटी नगर वृत्त में पदस्थ किया गया है।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img