Saturday, February 21, 2026
20.4 C
Bhopal

सीएम बोले-याद है बहनों से बीजेपी का वादा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की शाम को सिहोरा विधानसभा के ग्राम छपरा पहुंचे, जहां उन्होंने आईटीआई भवन और सांदीपनी स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच से उन्होंने लाड़ली बहन योजना को लेकर कहा कि हमें हमारा लाड़ली बहनों से किया गया वादा याद है। जो बातें हमारी भारतीय जनता पार्टी ने कही थी, हम उसको निश्चित रूप से निभा भी रहे हैं। चिंता ना करें लाड़ली बहन, जल्द ही आप लोगों की लाड़ली बहन योजना की राशि बढ़ाई जा रही है।

कुंडम विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कहा कि इसी रक्षाबंधन में हम अपनी लाड़ली बहनों के लिए राशि बढ़ा देंगे, और फिर आगामी 5 साल में सभी लाड़ली बहनों को सरकार 3000 रुपए प्रति माह की राशि देगी।

शनिवार की शाम को जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कार्यक्रम में सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, कैंट विधानसभा से विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ,कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल संसाधन विभाग की तरफ से बनाए गए बांध से 14000 से अधिक हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अलावा मंडला जिले के लोगों को भी इस जलाशय से खास लाभ होगा।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img