Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली

ग्वालियर में एक नकाबपोश बदमाश ने दुकान के बाहर बैठे दुकानदार पर हत्या के इरादे से गोली चला दी। बदमाश का निशाना चूक गया और गोली दुकानदार के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसकी जान बच गई। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चार शहर के नाके पर शनिवार दोपहर 2:00 बजे की है। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया, वहीं आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां घायल दुकानदार को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो बदमाश गोली मारकर भागता हुआ दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में नाबालिग बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

नकाबपोश बदमाश ने युवक को मारी गोली

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पिंटू पार्क की बीएसएफ कॉलोनी में रहने वाले रवि राठौर (पुत्र रामावतार राठौर, उम्र 23 वर्ष) एक दुकानदार हैं। उनकी दुकान ‘प्रभु जी इलेक्ट्रिकल्स’ चार शहर के नाके पर स्थित है। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश वहां आया और कमर से कट्टा निकालकर रवि राठौर को जान से मारने के इरादे से गोली चला दी।

बदमाश का निशाना चूक गया और गोली रवि के घुटने में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश मौका पाकर वहां से भाग निकला।

दुकानदार बोला- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं

घायल दुकानदार रवि राठौर ने बताया कि वह दोपहर को अपनी दुकान के बाहर बैठा हुआ था, तभी चेहरे पर कपड़ा बांधकर एक अज्ञात बदमाश आया और उसे गोली मार दी। दुकानदार का कहना है उसका किसी से भी झगड़ा, विवाद नहीं है। बदमाश ने उसे गोली क्यों मारी है? वह नहीं जानता है।

दुकान के बाहर टमटम लगाने पर हुआ था विवाद

पकड़ा गया बदमाश चार शहर के नाके के पास ही रानीपुरा का रहने वाला है और टमटम चलता है। पूछताछ में नाबालिग बदमाश ने बताया है कि आज सुबह दुकानदार रवि राठौर की दुकान के बाहर टमटम लेकर खड़ा था। तभी टमटम हटाने को लेकर दुकानदार से उसका विवाद हो गया था। दुकानदार ने उसकी कॉलर पकड़ ली थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने दुकानदार पर गोली चलाई। पुलिस अब पकड़े गए बदमाश से घटना में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है, साथ ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है।

पुलिस ने बदमाश को जल्द पकड़ने की बात कही

ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक दुकानदार को बदमाश ने गोली मार दी है, सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था। गोली दुकानदार के पैर में लगी थी और वह घायल हो गया था। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का एक CCTV फुटेज भी आया है। बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img