Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

मोबाइल पर बात करते बाइक सवार को रोका

इंदौर में बेहतर ट्रैफिक के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोइथराम चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया और उनकी टीम यातायात प्रबंधन का काम कर रही थी।

इस जागरूकता अभियान के दौरान टीम ने एक बाइक सवार को रोका। वह गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश खान बताया। टीम ने उसे चलती गाड़ी पर मोबाइल पर बात नहीं करने की समझाइश भी दी।

टीम ने जब पीओएस मशीन से गाड़ी का डेटा सर्च किया तो पता चला कि उस पर 22 चालान आईटीएमएस कैमरों के पेंडिंग है। इसमें से 15 चालान कोर्ट में जा चुके हैं। इस पर टीम ने सात चालान मौके पर ही भरवाए। बाद में वाहन चालक को नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img