Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने निकले शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-मैं भी विदिशा, राजगढ़ और गुना के दौरे पर निकल रहा हूं। जहां तक सड़क से जा सकूंगा, जाऊंगा। जहां हवाई मार्ग से जाना होगा, वहां उससे जाऊंगा, जहां बोट से जाना होगा, उससे जाऊंगा। सभी मंत्री भी ऐसा ही करें। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- शिवराज जी अनुरोध है, बोट का उपयोग नहीं करें। व्यतिगत अनुभव है, इसमें खतरा है। कृपया खतरा नहीं उठाएं। इस पर सीएम ने कहा- मैं ध्यान रखूंगा, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह संवाद मंगलवार को सीएम और गृहमंत्री के बीच तब हुआ, जब सीएम बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने निकल रहे थे।

मध्यप्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैंसिल कर दिया। सबसे पहले उन्होंने बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। सीएम ने मंत्रियों से भी मैदान में उतरकर नुकसान और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के हालात को जानने को कहा। इसके बाद उन्होंने खुद हालात को जानने के लिए हवाई सर्वे किया।

Hot this week

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

Topics

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img