Monday, February 23, 2026
20.8 C
Bhopal

भोपाल के छोला दशहरा मैदान पर कब्जे की शिकायत

भोपाल के छोला दशहरा मैदान पर कब्जे की शिकायत कांग्रेसियों ने की है। गुरुवार को उन्होंने समाजसेवी व अन्य लोगों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर एडीएम प्रकाश नायक से शिकायत की। कहा कि नगर निगम बिना टेंडर के दुकानों का निर्माण कर रहा है। वहीं, मैदान पर अवैध तरीके से कब्जा भी किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि छोला दशहरा मैदान पुराने शहर में हिंदुओं के आस्था के प्रतीक एवं अनेक धार्मिक आयोजन के मुख्य केंद्र का बिंदू है। यहां पर 14 से ज्यादा दुकान बिना टेंडर के बनाई जा रही है और कचरा भी फेंका जा रहा है।

तर्क दिया जा रहा है कि छोला मंदिर के आसपास अव्यवस्थित बाजार को यहां शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, इस मामले में जब कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन से आपत्ति जताई तो कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट के होने से ही इनकार कर दिया। गुरुवार को इसी मामले में कलेक्टोरेट पहुंचे और जांच की मांग की है।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर पं. ईश्दयाल शर्मा, किशोरी लाल कुशवाहा, रविंद्र साहू झूमरवाला, कैलाश बैगवानी, प्रेमनारायण प्रेमी, मोहन खटीक, सुरेश साहू, आशाराम शर्मा, महेश मेहरा, केशवराव मोरे, विजेंद्र शुक्ला, अमित खत्री, संदीप सरवैया, मुकेश पंथी, प्रिंस नवांगे, दीपक दीवान, दिनेश माली, तरुण विश्वकर्मा, कमलेश शाक्य, मोहन रुडेले, शंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img