Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

5 घर में ताले तोड़कर 25 लाख चोरी

रीवा शहर की हाईप्रोफाइल और पॉश कॉलोनियों में शुमार श्रीजी कॉलोनी एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार शाम जैसे ही कॉलोनी के एक मकान मालिक इंदौर से लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाते ही पूरा घर बिखरा पड़ा था। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, कॉलोनी में हड़कंप मच चुका था।

पुलिस ने जब आस-पास के मकानों की जांच शुरू की, तो खुलासा हुआ कि कुल पांच घरों के ताले तोड़े गए हैं। मकान नंबर 95, 100, 102, 103 और 108 में चोरी हुई है। शुरुआती जांच में 25 लाख से ज्यादा की चोरी की आशंका जताई जा रही है। चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती सामान ले उड़े।

सीसीटीवी में कैद हुए पांच बदमाश टीआई हितेंद्रनाथ शर्मा, एडिशनल एसपी विवेक लाल, एडिशनल एसपी आरती सिंह और सीएसपी रितु उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कॉलोनी के मकान नंबर 95 में लगे एकमात्र सीसीटीवी कैमरे में पांच बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। बाकी घरों के बाहर कोई सुरक्षा इंतजाम या कैमरे नहीं थे।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। हर एक मकान की बारीकी से जांच की गई। पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

कॉलोनी में नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था : स्थानीय निवासी स्थानीय निवासी प्रभात सिंह का कहना है कि कॉलोनी में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। न गेट पर गार्ड है और न ही हर घर में कैमरे लगे हैं। यही वजह रही कि बदमाशों ने एक साथ पांच घरों को निशाना बना लिया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही कॉलोनी के आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img