Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती, फिर रेप

ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती को मिलने बुलाया और उसे लेकर एक होटल पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद जब युवती ने शादी करने को कहा था वह शादी करने से साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर निवासी 22 वर्षीय युवती की कुछ समय पूर्व आर्यन पुत्र पप्पू राठौर निवासी साधू बाबा का चौराहा लहार भिण्ड से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह आपस में फोन पर बातचीत करने लगे। दो दिन पहले मंगलवार को युवक आर्यन युवती से शादी की बात करने के लिए ग्वालियर आया तो युवती उससे मिलने के लिए चली गई। फिर आर्यन उसे लेकर थाटीपुर चौराहे स्थित होटल में लेकर गया और उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। चूंकी युवती उसे पहले से जानती थी इसलिए वह शादी के लिए तैयार हो गई, इसके बाद आर्यन ने उसे जल्द ही शादी का झांसा देखकर उसके साथ गलत काम किया।

घटना के बाद जब उसने आर्यन से शादी करने के लिए कहा तो वह शादी करने से साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से की थी। शिकायत पर पुलिस ने रेप सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस बीती रात लहार युवक के घर पहुंची थी और उसे वहां से गिरफ्तार करके ग्वालियर ले आई है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस का कहना

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि थाने पर आकर एक युवती ने शिकायत कर बताया था कि इंस्टाग्राम पर युवक से जान पहचान हुई थी। जान पहचान के बाद युवक से उसकी अच्छी दोस्ती हुई थी। 2 दिन पहले युवक ने उससे ग्वालियर मिलन आया था और उसे एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ शादी का वादा कर रेप किया था, पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img