Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

नर्सिंग घोटाले में मंत्री पर FIR कराने कोर्ट जाएगी कांग्रेस:पटवारी ने दलितों पर अत्याचार के मामले पर सरकार को घेरा; कहा- कानून व्यवस्था ठीक नहीं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नर्सिंग घोटाले के मामले में एक बार फिर मंत्री विश्वास सारंग पर हमला बोला है। पटवारी ने सारंग को नर्सिंग घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए कहा कि, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ एफआईआर कराने के लिए आवेदन देने गए थे, लेकिन एफआईआर नहीं की गई।

जीतू पटवारी ने कहा कि, इस मामले में या तो सारंग को इस्तीफा देना था या सीएम को इस्तीफा लेना था लेकिन दोनों ही काम नहीं हुए। कांग्रेस इस मामले को छोड़ेगी नहीं। सारंग के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए कोर्ट जाएगी।

जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पीसीसी में मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि छतरपुर में स्टूडेंट ने प्राचार्य की हत्या कर दी। इस मामले में अफसरों से बैठक करने और प्रदेश के लोगों को मैसेज देने के बजाय सीएम मोहन यादव बिलियर्ड्स खेल रहे हैं। कानून व्यवस्था इतनी चौपट है कि सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। इस दौरान दलितों पर हो रहे छुआछूत, हत्या और मारपीट के मामलों को लेकर सरकार को घेरा।

पीसीसी में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।

पटवारी ने दलितों पर अत्याचार के मामले गिनाए

  • मंदसौर में 5 गाड़ियों से 25 लोग आए और मारपीट की। दलित की हत्या कर दी।
  • राजगढ़ में 25 दबंगों ने दलित को पीट पीटकर मार दिया। पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने सुध नहीं ली।
  • शिवपुरी के इंदरगढ़ में 24 नवंबर को दलित को पानी भरने के विवाद में पीट पीटकर मार डाला गया।
  • 24 अगस्त को जीआरपी ने कटनी में दलित महिला को पीटा, सुर्खियां बनीं।
  • विजयपुर चुनाव में लोगों के घर जलाए गए।
  • एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार दलितों पर अत्याचार के 24 हजार से ज्यादा मामले हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img