Tuesday, October 13, 2026
22.3 C
Bhopal

ठेकेदार के भाई की इलाज के दौरान मौत:घर में घुसकर दो भाइयों पर हुआ था हमला

भोपाल के निशातपुरा इलाके में शनिवार शाम ठेकेदार इरफान अंसारी (32) की चाकू से हत्या के बाद अब उसके बड़े भाई रईस (40) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। रईस का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी सोहेल (22), जो जेपी नगर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है।

यह विवाद तीन दिन पहले शुरू हुआ था, जब इरफान और रईस के निर्माणाधीन मकान की बल्ली पड़ोसी के तार पर गिर गई, जिससे तार टूट गया। इसके बाद पहले दोपहर में विवाद हुआ और फिर शाम को आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

इस दौरान इरफान की मौत हो गई थी, जबकि रईस की इलाज के दौरान सोमवार को मृत्यु हो गई। हालांकि, विवाद के समय मोहल्ले के जिम्मेदारों की समझाइश के बाद विवाद शांत हो गया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई रूपेश दुबे ने बताया-

सोमवार रात इरफान के बड़े भाई रईस की इलाज के दौरान भी मौत हो गई है, पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोहेल को अरेस्ट किया है।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img