Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

सागर में सहकारिता निरीक्षक 6 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

सागर में सोमवार को सहकारिता विभाग के निरीक्षक को लोकायुक्त की टीम ने 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। वह राशन दुकान के सेल्समैन से राशन बिकने की कमीशन राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

फरियादी रोहित दुबे ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय सागर में शिकायत की थी। वह मोतीनगर में राशन दुकान का संचालन करते हैं। वेतन के रूप में राशन दुकान का राशन बिकने पर कमीशन राशि मिलती है।

पिछले करीब 3 महीने की कमीशन राशि 65 हजार रुपए बनी थी, जिसको निकालने के लिए सहकारिता निरीक्षक प्रभाकर कंड्या 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहे थे। दोनों के बीच 6 हजार रुपए की बात पक्की हुई। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही होना पाई गई।

टीम ने शिकायतकर्ता रोहित दुबे को रिश्वत की राशि लेकर भेजा। रिश्वत की राशि देते ही लोकायुक्त की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर सहकारिता कार्यालय परिसर में दबिश दी और निरीक्षक प्रभाकर कंड्या को रिश्वत के साथ पकड़ लिया। लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहकारिता निरीक्षक प्रभाकर कंड्या को पकड़ा है, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img