Saturday, February 28, 2026
32 C
Bhopal

80 हजार इनामी कोरेक्स तस्कर भोपाल से पकड़ाया

रीवा पुलिस ने अवैध कफ सिरप कोरेक्स की तस्करी के सरगना 80 हजार के ईनामी आरोपी बुच्ची उर्फ विजय साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी (35) की तलाश रीवा पुलिस कई सालों से कर रही थी। आरोपी के कब्जे से 1660 सीसी नशीली सिरप कोरेक्स भी बरामद हुई है।

एसपी विवेक सिंह ने फरार आरोपी के खिलाफ 80 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसे पकड़ने के लिए एसपी विवेक सिंह के निर्देशन में अनुभाग स्तर पर थानों और साइबर सेल की टीम बनाई गई थी।

एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि टीम लगातार फरार आरोपी पर नजर रख रही थी। 28 मई को जानकारी मिली कि फरार आरोपी भोपाल जिले में रह रहा है। जिस पर सीएसपी रितु उपाध्याय की मॉनिटरिंग में सायबर सेल और थाना चोरहटा की संयुक्त टीम रवाना की गई।

टीम ने भोपाल पहुंचकर फरार आरोपी के स्थान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रीवा में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर कोरेक्स की एक खेप थाना चोरहटा क्षेत्र में छुपाए रखना बताया गया। टीम ने फरार आरोपी की निशानदेही पर कार्यवाही कर अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है। जब्त की गई 1660 सीसी सिरप की कीमती करीबन 4 लाख रुपए है। आरोपी से अन्य मामलो में भी पूछताछ जारी है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img