Corona Ending in Feb 2022: क्या देश में कोरोना की तीसरी लहर ढलान पर है और यह महामारी जल्द ही खत्म हो जाएगी? देश के विभिन्न राज्यों और संक्रमण प्रभावित राज्यों से आ रही खबरें तो इसी ओर इशारा कर रही हैं। ताजा खबर यह है कि देश में 24 घंटे में सामने आने वाले कोरोनो मरीजों का आंकड़ा 2 लाख से नीचे आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में 1,67,059 नए केस दर्ज हुए हैं। केस घटे हैं, लेकिन मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 1192 मौत दर्ज हुई और 2,54,076 मरीज ठीक हुए। अभी देश में कोरोना के 17,43,059 (4.20%) एक्टिव केस हैं यानी इतने मरीजों का इलाज चल रहा है।
इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा रहा है कि कुछ शहरों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर कोरोना की तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है। मतलब अब केस घटेंगे और इसके साथ नियमों में छूट बढ़ती जाएगी। वैसे भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा जैसे राज्यों में 1 फरवरी 2022 से स्कूल खुलने की शुरुआत हो चुकी है। मध्य प्रदेश जैसे अन्य प्रदेशों में अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने छूट मिली है। इसे जल्द ही 100 फीसदी किया जा सकता है। उम्मीद है कि यूपी और राजस्थान में भी जल्द स्कूल खोले जा सकते हैं।
गौतम बौद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने जिले में सीआरपीसी की पहले से ही धारा 144 को जारी रखने का फैसला किया है। अधिसूचना के अनुसार, प्रतिबंध 1 फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में धारा 144 लगाई गई थी और COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाए गए थे।




![MP Board Exam: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी ]](https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2022/02/26.jpg)