Friday, April 10, 2026
32.1 C
Bhopal

निवेश के नाम पर दंपति से ठगी

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक दंपति से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच की, जिसके बाद केस लसूडिया थाना पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

लसूडिया पुलिस के मुताबिक सिंगापुर नेस्ट निवासी सौरभ खिची और उनकी पत्नी देविका ने शिकायत दर्ज कराई थी। दंपति ने बताया कि जून 2025 में उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को वीसी कुमार बताते हुए सेबी से रजिस्टर्ड ट्रेडर होने का दावा किया। उसने कहा कि वह क्रिप्टो निवेश और शेयर मार्केट में प्रशिक्षक के तौर पर काम करता है।

आरोपी ने विश्वास में लेने के लिए अपनी इंस्टाग्राम आईडी (https://www.instagram.com/kumar_vc_k) और ई-मेल आईडी traderkumarvc@gmail.com साझा की। इसके बाद लगातार निवेश को लेकर बातचीत करता रहा।

मुनाफा दिखने पर पत्नी से भी निवेश कराया

13 जून से आरोपी ने दंपति से निवेश शुरू करवाया। शुरुआत में सौरभ के खाते से रकम डलवाई गई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखने के बाद आरोपी ने उनकी पत्नी देविका को भी निवेश में शामिल कर लिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कई बार रकम उनके बताए गए खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई गई।

कुछ समय बाद जब खाते में अच्छा मुनाफा दिखाई देने लगा तो दंपति ने रकम निकालने की बात कही। इस पर आरोपी ने पैसे निकालने के लिए अलग-अलग चार्ज और टैक्स के नाम पर दोबारा रकम जमा कराने को कहा। कुछ पैसे लौटाने के बाद वह लगातार बहाने बनाता रहा।

फोन नंबर ब्लॉक किए

इसके बाद आरोपी ने मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। कॉल करने पर फोन नहीं उठाया और अंत में दंपति के नंबर भी ब्लॉक कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

शनिवार को जांच रिपोर्ट लसूडिया थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर, ई-मेल और सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img