Monday, April 6, 2026
24.1 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। क्राइम ब्रांच आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों ने मां-बेटे के नाम पर लोन दिलाने के बहाने बैंक अकाउंट खुलवाए, लेकिन लोन नहीं कराया।

इसी दौरान आरोपियों ने उन अकाउंटों में एडवाइजरी और डिजिटल अरेस्ट से जुड़े ठगी के रुपए का लेन-देन कराया।जब बलसाड पुलिस ने फर्जी तरीके से अकाउंटों में आए रुपए को लेकर जांच की, तब मां-बेटे को इस धोखाधड़ी की जानकारी लगी।

5 माह पहले हुई थी कैफे में मुलाकात क्राइम ब्रांच ने सिरपुर बांक निवासी शादाब खान की शिकायत पर विष्णु परमार और उसके साथी सिद्धार्थ के खिलाफ दस्तावेज लेकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 5 माह पहले एक कैफे में शादाब की मुलाकात विष्णु से हुई थी। विष्णु ने अकाउंट खुलवाने की बात कही, जिसके लिए शादाब ने पूरे दस्तावेज उपलब्ध कराए। इसके बाद विष्णु ने कहा कि जब भी लोन स्वीकृत होगा, वह जानकारी दे देगा।

इंडियन और यूको बैंक में खुलवाया खाता

शादाब की मां अनीसा बी के दस्तावेज लेकर इंडियन बैंक में एक अकाउंट और यूको बैंक में दूसरा अकाउंट खुलवाया गया। लोन को लेकर जब भी बातचीत होती, आरोपी टालमटोल करता रहा।सितंबर 2025 में बलसाड पुलिस से जानकारी मिली कि इन अकाउंटों में ठगी के रुपए जमा कराए गए हैं।

पहले भी कर चुके इस तरह की वारदात क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि विष्णु और उसका साथी लक्ष्य पहले भी एरोड्रम क्षेत्र में इसी तरह अकाउंटों का दुरुपयोग कर लोगों से ठगी कर चुके हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे रैकेट की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img