Saturday, October 10, 2026
21.4 C
Bhopal

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई तो 5 साल जेल

पतंगबाजी में उपयोग होने वाले चाइनीज मांझे को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। पतंगबाजी के मुख्य आयोजनकर्ताओं को आगाह किया गया है। पहले यह आदेश 25 नवंबर को भी जारी किया गया था।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, दुकानदार, संस्था या आयोजनकर्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि चाइनीज मांझे के उपयोग से किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो धारा 106 (1) के अंतर्गत संबंधित के खिलाफ पांच वर्ष तक के कारावास अथवा जुर्माने या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान रहेगा।

इस धागे से पक्षियों की भी मौत हो रही

जारी आदेश में कलेक्टर ने पक्षियों की हो रही मौत का भी जिक्र किया है। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने के दौरान कई बार पक्षी उसमें उलझकर घायल हो जाते हैं और अनेक मामलों में उनकी मृत्यु तक हो चुकी है।

पुलिस बोली- गुच्छा दिखे तो उसे तुरंत जला दें

इंदौर में चाइनीज मांझे को लेकर डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि चाइनीज मांझा हम सभी का दुश्मन है। इस दुश्मन से सख्ती से लड़ाई लड़ी जा रही है। इस लड़ाई में इंदौर के वे सभी माता-पिता और बच्चों के भाई बहन भी साथ दें।

यदि किसी भी प्रकार से चाइनीज का कोई पुराना गुच्छा भी रखा हो या गलती से आ गया हो या फिर बिना जानकारी के आप ले आए तो अभी उसको जला दें।

चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर एफआईआर चाइनीज मांझा बेचने के मामले में पुलिस ने कई दुकानदारों पर कार्रवाई की है। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि असरावदखुर्द में अर्पित साहू और मनोज राठौर को चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा है। मल्हार पल्टन में पुष्टे की दुकान की आड़ में अमजद चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ाया। कैलाश मार्ग मल्हारगंज से संजय जैन चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ाया।

एरोड्रम पुलिस ने शैलेष राजानी से चाइनीज मांझा जब्त किया है। वह यह मांझा सन्नी अग्रवाल से खरीदकर लाया था। पंचशील नगर से भी उत्सव मकवाना के पास से चाइनीज मांझा जब्त हुआ है। प्रतीक सेतु से श्याम नगवाड़िया तो धन्वंतरि नगर से महेश शर्मा को मांझे के साथ पकड़ा।

स्कीम नंबर 78 से सुमित राठौर सहित दो नाबालिगों को मांझे के साथ पकड़ा है। शहर में अन्य जगह भी इस तरह की कार्रवाई हुई। उधर, गंगानगर गली से चंदननगर पुलिस ने लोकेश गौड़ को चाइनीज मांझे के साथ पकड़ा।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img