Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

बहू ने रिटायर्ड ASI ससुर पर चाकू से हमला कर दिया

ग्वालियर में एक बहू ने रिटायर्ड ASI ससुर पर चाकू से हमला कर दिया है। बहू रात को सास के द्वारा लाइट जलाने से खफा दी। सास शिकायत करने थाना चली गई और बहू ने घर में सो रहे ससुर पर हमला कर दिया।

घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात मुरार स्थित बैंक कॉलोनी की है। घायल रिटायर्ड एएसआई को परिजन ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना घायल पक्ष ने बुधवार शाम को पुलिस को दी। जिसके बाद बुधवार रात को घायल की बहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर के उपनगर मुरार बैंक कॉलोनी निवासी फूलसिंह कुशवाह पुलिस विभाग से रिटायर्ड ASI हैं। वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, बेटा-बहू और एक नाती है। घर की बहू मंजू कुशवाह पर आरोप है कि उसने अपने ससुर फूल सिंह पर चाकू से हमला किया है।

जिसकी शिकायत फूल सिंह कुशवाह की पत्नी भूरी कुशवाह ने थाने में दर्ज कराई है। रात करीब 11.30 बजे सास भूरी बाई ने बाहर से आकर लाइट चालू कर दी थी। इस बात पर बहू ने सास को गालियां देना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके नाती राहुल ने बीच-बचाव कराया। उसके बाद सास भूरी कुशवाह अपने नाती के साथ बहू की शिकायत करने थाने चली गईं।

जबकि ससुर घर पर ही रह गया था। जब सास घर पहुंची तो बहू ने घर का ताला लगा लिया कई बार आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोला। ऐसे में सास पड़ोस में अपने रिश्तेदार के घर पर रुक गई। जब सुबह अपने घर पहुंची तो देखा तो पति फूलसिंह के सिर सहित पूरे शरीर पर कई गंभीर चोट थी। फूल सिंह ने बताया कि देर रात सोते समय बहू मंजू ने चाकू से उनके सिर सहित कई जगह वार किए है।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया –
एक बहू ने सास से झगड़ा का बदला लेने के लिए सो रहे ससुर पर चाकू से हमला किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है और सास की शिकायत पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img