Wednesday, July 1, 2026
25.9 C
Bhopal

एक्सीलेंस स्कूल की प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल ने दो टीचरों से स्थायी नियुक्ति के लिए रुपए की मांग की थी।

टीचरों ने जैसे ही रिश्वत का लिफाफा प्रिंसिपल को दिया, लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद प्रिंसिपल कहने लगी कि गलती हो गई।

मामला शासकीय सांदीपनी मॉडल स्कूल कछालिया सांवेर (इंदौर) का है। यहां के टीचर आशीष मारू (40) ने शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मनीषा पहाड़िया के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रिंसिपल ने दो शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ऑफिस भेजने के एवज में 2 हजार रुपए मांगे थे। जिसके बाद लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत कार्रवाई की।

प्रिंसिपल ने कहा- लिफाफे में रखकर देना पैसे लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग-1 आशीष पिता शिवप्रसाद मारू ने शिकायत की थी। आशीष का 13 सितंबर 2021 को स्कूल में पदस्थापन हुआ था। 13 सितंबर 2024 को उनका प्रोबेशन पीरियड पूरा हो गया।

उन्होंने शिकायत में बताया था कि उसके और उनके साथी शिक्षक महेश गोयल से प्रिंसिपल ने एक-एक हजार रुपए मांगे हैं। प्रिंसिपल ने कहा था कि ये पैसा लिफाफा में रखकर देना। उन्होंने लिफाफा बनाया और प्रिंसिपल को दिया। प्रिंसिपल ने लिफाफा सीधे अपने हैंडबैग में रख लिया।

केबिन से निकलते ही टीचरों ने किया इशारा

प्रिंसिपल के कक्ष से बाहर आकर आवेदक ने स्कूल में मौजूद लोकायुक्त टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने प्रिंसिपल को रंगे हाथों पकड़ लिया। हैंडबैग से लिफाफा जब्त किया। उनके हाथ धुलवाए तो रंगीन हो गए।

संकुल के माध्यम से जानी है टीचरों की फाइल स्थायी नियुक्ति के लिए फाइल संकुल प्रिंसिपल के माध्यम से डीईओ ऑफिस भेजी जानी थी। शिक्षक की संस्था ने 27 जनवरी 2025 को संबंधित फाइल संकुल प्रिंसिपल मनीषा पहाड़िया के पास भेजी थी। शिक्षक महेश गोयल की फाइल भी भेजी गई। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर प्रिंसिपल को पकड़ लिया।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img