Friday, February 27, 2026
23.9 C
Bhopal

जंगल में मिला लापता युवक का शव

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र स्थिज जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जुन्नारदेव स्थित फाइनेंस कम्पनी में पदस्थ अमरवाड़ा निवासी अजय मालवी पिछले 2 दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

इसके बाद शनिवार सुबह जुन्नारदेव के ग्राम कोरिया के जंगल में कुछ मजदूर गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें बदबू आई और अंदर जाकर देखने युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनाें ने शव की शिनाख्त की। युवक के शरीर में चोट के निशान भी मिले। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

एक दिन पहले हुआ था लापता

परिजनों ने बताया कि युवक एक दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। उसके पास फाइनेंस कम्पनी की ओर से वसूल किए गए करीब एक लाख रुपए थे। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच मामले की जांच करने की मांग की है।

वहीं डुंगरिया चौकी प्रभारी संजय सोनवाने ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा, फिलहाल जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img