Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

गौहर महल में दीपोत्सव प्रदर्शनी, एक्टर अशीष विद्यार्थी भी पहुंचे:60 मिनट तक 2024 दीयों की रोशनी से जगमग हुआ दीवान-ए-खास

भोपाल के गौहर महल में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया। महल के दीवान-ए-खास में मोम के 2024 दीये एक साथ प्रज्वलित किए गए। जिससे पूरा आंगन रोशनी से जगमगा उठा।

दीपोत्सव में शिल्पकार और कॉलेज स्टूडेंट्स के समूह ने रंगोली तैयार की। इस दौरान बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने दीपोत्सव में सहभागिता की।

बता दें, भोपाल में हस्त शिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से दीपोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए कारीगर और शिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खास बात यह है कि यह सभी कारीगर न सिर्फ उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को अपनी इस ऐतिहासिक धरोहर का महत्व भी बता रहे हैं। प्रदर्शनी 30 अक्टूबर तक चलेगी।

फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने की खरीदारी जीटीबी कॉम्प्लेक्स स्थित मृगनयनी एम्पोरियम में आयोजित साड़ी उत्सव में खरीदारी के लिए शनिवार दोपहर फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी पहुंचे। विद्यार्थी ने एम्पोरियम में न सिर्फ खरीदारी की बल्कि प्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी, भोपाली कला को करीब से समझा और उसकी प्रशंसा भी की।

एम्पोरियम के प्रभारी अरविंद शर्मा ने आशीष विद्यार्थी को प्रदेश की हस्तकला की बारीकियों से परिचित कराया। खास बात यह है कि विद्यार्थी प्रदेश के हस्तकला से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने चंदेरी की साड़ी, बाग प्रिंट तथा बेल मेटल सहित भोपाल बटुए की खरीदारी की।

Hot this week

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img