Saturday, March 14, 2026
36.3 C
Bhopal

दिग्विजय ने नरोत्तम पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एसपी दतिया से शिकायत की है। दिग्विजय ने फेसबुक पर लिखा कि नरोत्तम मिश्रा इस युवक से मिलकर दतिया के हिमांशु भार्गव की हत्या करा सकते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की कि हिमांशु और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के साथ सुरेंद्र दुबे नामक एक युवक रहता है, जिसे दतिया जिला सत्र न्यायालय से 5 साल की सजा सुनाई गई है। यह युवक आदतन अपराधी है और 20 साल पहले रघुबर दयाल को गोली मार चुका है।

दिग्विजय ने दतिया एसपी को टैग करते हुए लिखा कि हिमांशु भार्गव को यह शक है कि नरोत्तम मिश्रा और सुरेंद्र दुबे मिलकर उसकी हत्या करा सकते हैं, जिसकी शिकायत हिमांशु ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी।

इसके साथ ही, दिग्विजय ने मुख्यमंत्री से हिमांशु और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमांशु ने आरोप लगाया था कि दतिया पुलिस ने बिना उनकी सहमति के उनकी सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस ले ली। इसके बाद, अगले दिन दतिया प्रशासन ने हिमांशु के परिवार को परेशान करने के लिए उनके घर की नापजोख की।

दिग्विजय ने कहा कि यह केवल एक उदाहरण नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों के साथ हो रहा है जो नरोत्तम मिश्रा का विरोध करते हैं।

Hot this week

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री को दी श्रद्धांजलि

बैतूल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज...

भोपाल में गैंगवार: कुख्यात लल्लू रईस के घर और हमीदिया अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग

​भोपाल। राजधानी में शनिवार तड़के पुरानी रंजिश को लेकर...

पंपकर्मी की मौत मामले में कार मालिक की तलाश, पिता हिरासत में

​सांवेर/इंदौर। सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से छेड़छाड़, डरा-धमकाकर हड़प लिए घर के जेवर

​इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग...

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

Topics

पंपकर्मी की मौत मामले में कार मालिक की तलाश, पिता हिरासत में

​सांवेर/इंदौर। सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली...

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img