Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में शिक्षक संघ के दफ्तर पहुंचे दिग्विजय सिंह

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 189 में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के दफ्तर में 30 वोटर्स के नाम सूची में दर्ज पाए गए हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मकान नंबर-70 (मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का दफ्तर) पहुंचकर बीएलओ से सवाल जवाब किए।

दिग्विजय ने जब वोटर लिस्ट में दर्ज नामों का मिलान करना शुरू किया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। करीब 1250 वर्ग फुट के इस मकान में 30 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज थे। दिग्विजय ने बीएलओ से सवाल-जवाब किए तो उन्होंने भी स्वीकारा कि इस मकान में दर्ज वोटर भौतिक रूप से उन्हें अब तक नहीं मिले।

मकान के अंदर जाकर RSS के शाखा प्रशिक्षक से बातचीत की दिग्विजय सिंह ने मकान के अंदर जाकर जब पूछताछ शुरू की तो वहां गौतम आर्य नामक एक अन्य व्यक्ति मिले। गौतम आर्य ने खुद को ग्वालियर का निवासी बताते हुए कहा कि वे आरएसएस के शाखा प्रशिक्षक कि हैसियत से यहां रहते हैं। यह वही जगह है, जहां आरएसएस की अक्सर बैठकें होती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि जहां आरएसएस की बैठकें हो रही हैं, वहीं इस तरह का बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। उन्होंने पूछा कि इस गंभीर धांधली का दोष किसे दिया जाए? पूरी एसआईआर प्रक्रिया ही दोषपूर्ण लगती है।

पहले भी दिग्विजय नरेला में फर्जी वोटर्स का मुद्दा उठा चुके हैं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मतदाता सूची में फर्जीवाड़े और बीएलओ को एसआईआर प्रक्रिया में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने बताया था कि भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के एक घर में वास्तविक मतदाता केवल 4 हैं, लेकिन मतदाता सूची में 108 नाम दर्ज हैं।

इसलिए हम चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि साल 2023 और 2025 में जो भी बीएलओ, एईआरओ और रिटर्निंग ऑफिसर रहे हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई शुरू करना चाहिए। इन लोगों ने फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में डाले हैं।

SDM ने दिग्विजय से कहा- हम पटवारी को भेजते हैं दिग्विजय सिंह ने कहा- नरेला विधानसभा के बूथ नंबर 189 का ये मकान नंबर-70 है। ये मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रांतीय कार्यालय है। ऊपर आरएसएस का भी पथ संचलन का बोर्ड लगा है। ऊपर कोई एकेडमी चलती है। लेकिन, वहां मौके पर कुछ नहीं था मैंने खुद जाकर देख आया हूं।

बात ये है कि मैंने इस पूरे घर में घूमकर देखा। यहां की बीएलओ प्रतिमा भिलवारे के पहले जो बीएलओ थीं, वो हज यात्रा पर गई हैं। यहां के सुपरवाइजर भी बदल गए हैं। यहां के सुपरवाइजर रमेश जैन फोन नहीं उठा रहे हैं।

मेरी एसडीएम, जो कि एआरओ हैं उनसे फोन पर बात हुई है। उन्होंने कहा है कि हम पटवारी को भेजते हैं। हमने कहा कि हमें पटवारी से लेना-देना नहीं हैं। हमें तो बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ से मुलाकात करनी थी।

क्योंकि 2025 की जो मतदाता सूची हमें मिली उस लिस्ट में इस मकान में 30 लोग के नाम लिखे हुए हैं। उनमें से केवल एक वोटर इस मकान में रहता है। 29 फर्जी मतदाताओं के नाम यहां लिखे हुए हैं।

जहां 30 वोटर दर्ज हैं वहां केवल एक मतदाता रहता है दिग्विजय सिंह ने कहा- हंडिया में जब चावल पका नहीं पका ये देखना होता है तो एक चावल टटोलकर देखते हैं। अब आप समझ सकते हैं कि एक मकान में जहां 30 वोटर्स के नाम लिखे हैं, वहां केवल एक मतदाता रहता है। ये मप्र शिक्षक संघ आरएसएस का कार्यालय है और वहां पर जो व्यक्ति गौतम आर्य रहते हैं। वो संघ के शाखा प्रशिक्षक हैं।

जहां आरएसएस की बैठकें होती हैं वहां फर्जीवाड़ा दिग्विजय सिंह ने कहा कि यहां आरएसएस की बैठक होती है, वहीं फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसका दोष किसके ऊपर जाएगा? हम किसको दोष दें? पूरी एसआईआर प्रक्रिया दोषपूर्ण है। ये तो यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता है जिसकी वजह से हम इसको पकड़ पाए। हमारा अंदाजा है पूरे भोपाल में 25 प्रतिशत फर्जी मतदाताओं के सूची में नाम हैं।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img