अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर हुई फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूक्लियर डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी चीजों के लिए तलाशी ली गई थी। इस दौरान वहां से करीब 12 बॉक्स जब्त किए गए। हालांकि, FBI के ऐजेंट्स को कोई न्यूक्लियर रिकॉर्ड मिला या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ये भी खुलासा नहीं हुआ है कि इन 12 बॉक्स में क्या था।
FBI ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर छापा मारा था। ट्रंप के दो करीबियों ने बताया कि यह रेड बिना किसी नोटिस के की गई। जिस वक्त एजेंट्स ने छापा मारा, उस वक्त खुद ट्रंप वहां नहीं थे। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया कि ट्रंप छापेमारी को प्रभावित कर सकते थे और इसको राजनीतिक मुद्दा बना सकते थे।




