Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

भोपाल में फांसी लगाकर ड्राइवर ने सुसाइड किया

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते दबाव में आकर यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, मृतक सीताराम टीला जमालपुरा का रहने वाला था और ड्राइवरी का काम करता था।

गुरुवार रात करीब 2 बजे उसने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने देखा, तब घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

महिला पर शादी का दबाव बनाने का आरोप

मृतक के फूफा के अनुसार, सीताराम का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला उस पर परिवार छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर उसने सीताराम के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद महिला ने फिर डायल 100 पर शिकायत कर आरोप लगाया कि सीताराम ने उसके घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। मृतक के परिजनों का कहना है कि बार-बार झूठी शिकायतों से तंग आकर सीताराम ने आत्महत्या कर ली।

परिजन बोले- सीताराम के फोन में सबूत

मृतक के छोटे भाई विनीत ने बताया कि सीताराम का मोबाइल फोन महिला के पास है, जिसमें कॉल रिकॉर्डिंग्स सहित सभी सबूत मौजूद हैं। घटना से पहले सीताराम ने दूसरे फोन से महिला से बात की थी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद महिला अपने घर से कहीं चली गई है।

Hot this week

करोड़पति आरटीओ आरक्षक का मामला गरमाया: भोपाल से दुबई तक फैली 150 करोड़ की ‘माया’

​भोपाल |मध्य प्रदेश के चर्चित पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ...

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img