Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

15 लाख रुपए की रिकवरी के लिए ढोल-ढमाके:तीन मंजिला मकान का 15 साल से नहीं चुकाया प्रॉपर्टी टैक्स; इंदौर निगम ने किया सील

इंदौर में नगर निगम ने 15 साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर तीन मंजिला मकान को अनूठे तरीके सील करने की कार्रवाई की। मंगलवार को निगम टीम मौके पर ढोल-ढमाके के साथ पहुंची और मकान को सील कर दिया।

मामला जोन-3 के 43, देवी अहिल्या मार्ग (जेल रोड) स्थित मकान का है। यहां स्थित तीन मंजिला मकान 15 साल से बंद है। इसका 15.62 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम ने कई बार नोटिस भेजे, लेकिन नहीं चुकाया गया। बताया जाता है कि यह मकान आशारानी दीक्षित का था, जिसे कुछ साल पहले बेच दिया था।

बाद में इसे किसी इलियास शेख ने इंडिया बुल्स से नीलामी में खरीदा था। इसके बाद इंडिया बुल्स और शेख में इसके बकाया टैक्स को लेकर कुछ विवाद था। इसके चलते पुराना टैक्स बाकी है। अभी जिसके नाम पर मकान है, उनका कहना है कि पुराने बकाए के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। निगम ने पूर्व में भी सील करने की चेतावनी दी थी। इस बीच बुजुर्ग महिला की बेटी ने दो बार इसका 50-50 हजार रु. टैक्स भी भरा। मंगलवार को एआरओ अनिल निकम, वार्ड 57 बिल कलेक्टर विनोद पांडे की टीम मौके पर ढोल-ढमाके के साथ पहुंची और बिल्डिंग को सील कर दिया।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img