Thursday, April 2, 2026
26.6 C
Bhopal

नशे में युवक ने महिलाओं के सामने उतारे कपड़े

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में शनिवार रात शर्मनाक घटना सामने आई। ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही महिलाओं और बच्चों के बीच नशे में धुत युवक ने पहले आग बुझाई और फिर कपड़े उतारकर अभद्र इशारे करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं ने विरोध किया तो बढ़ा विवाद

रात करीब 10:30 बजे 40 वर्षीय सुरेश जाटव पुत्र मथुरा प्रसाद जाटव वहां पहुंचा। उसने डंडे से अलाव की आग बुझा दी। महिलाओं ने विरोध किया तो वह उलझ गया और शर्ट-पैंट उतारकर अंडर गारमेंट्स में ही महिलाओं के सामने खड़ा होकर अश्लील हरकतें करने लगा। डर के कारण महिलाएं और बच्चे वहां से हट गए। इसी दौरान किसी ने घटनास्थल का वीडियो बना लिया जो बाद में इंटरनेट पर लोड कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद थाटीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार सुरेश जाटव नदीपार टाल स्थित पलिया चक्की इलाके का रहने वाला है और पहले भी नशे में विवाद कर चुका है। शराब की लत के चलते उसकी पत्नी चार महीने पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी।

पुलिस का कहना है

थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक

घटना का 18 सेकंड का वीडियो पुलिस को मिला था और कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img