भोपाल के बरखेड़ी इलाके में विवेक ठाकुर (33) नामक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। युवक को टावर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी।
करीब 20 मिनट तक युवक टावर पर चढ़ा रहा और उसे हिलाने की कोशिश करता रहा। मौके पर नगर निगम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। जहांगीराबाद थाना के एएसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां भारी भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस और बचाव दल ने युवक को बातों में उलझाकर करीब 2:40 बजे सुरक्षित नीचे उतारा। जांच में पता चला कि युवक भोपाल के ऐशबाग इलाके का रहने वाला है और नशे की हालत में टावर पर चढ़ा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





