Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

आग से झुलसीं बुजुर्ग महिला की मौत:13 दिन पहले पति की गई थी जान

भोपाल में आग से झुलसीं बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। 13 दिन तक उन्होंने जिंदगी के लिए संघर्ष किया। उनके पति की भी आग में झुलसने के बाद मौत हुई थी। दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। पति को बीड़ी पीने की आदत थी। बीड़ी का गुल उनके बिस्तर पर गिर गया था।

बिलखिरिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि कमल सिंह (67), पत्नी कृष्णा बाई (61) के साथ रहते थे। पैरालाइसिस से पीड़ित कमल सिंह को बीड़ी पीने की आदत थी। 27 नवंबर की रात 9.30 बजे कमल सिंह ने जलती हुई बीड़ी कमरे में फेंक दी। इसके बाद पति-पत्नी सो गए। जलती बीड़ी रजाई पर गिरी। धीरे-धीरे आग सुलगी और कुछ देर में धधक उठी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे।

दोनों की चीखें सुन पास में रहने वाले कमल सिंह के भाई और उनके परिवार ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। एक दिन बाद कमल सिंह ने दम तोड़ दिया था। उनकी पत्नी कृष्णा बाई की हालत गंभीर थी। जिंदगी और मौत के बीच 13 दिन तक संघर्ष करने वाली कृष्णा बाई ने भी दम तोड़ दिया।

Hot this week

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img