Wednesday, February 18, 2026
19 C
Bhopal

₹2 करोड़ की सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा

भोपाल के बगरोदा गांव में गुरुवार को 1 एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया गया। जमीन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।

जमीन पर 6 महीने पहले कब्जा किया गया था, 1 महीने में मकान बनाने के लिए पिलर भी खड़े कर दिए गए। जिला प्रशासन के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की।

हुजूर तहसीलदार नरेंद्र परमार ने बताया कि बगरोदा में मेन रोड के किनारे की जमीन पर गोवर्धन साहू, कमलेश सेन और पतिराम पटेल ने कब्जा कर रखा था। नींव बिछाने के बाद पिलर खड़े हो गए थे और इस पर निर्माण किया जाने वाला था। दोपहर में यहां टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू की। एक घंटे में कब्जा हटा दिया गया।

जेसीबी लेकर पहुंचे अफसर कार्रवाई करने के लिए अफसर जेसीबी लेकर पहुंचे। विवाद न हो, इसलिए पुलिस बल भी मौजूद था। हालांकि, विवाद जैसी स्थिति नहीं बनी और एक घंटे में कार्रवाई करके टीम लौट गई। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

बेदखली की कार्रवाई कर चुके, फिर भी नहीं हटे तहसीलदार परमार ने बताया, सरकारी जमीन पर छह महीने से यह कब्जा था। इस मामले में कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्रवाई भी की गई थी। फिर भी वे नहीं हटे थे। इसलिए गुरुवार को यह कार्रवाई की है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img