Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

सगाई के 50 लाख के जेवर चुराए, एक्सीडेंट में मौत:दमोह में सेठ के यहां से सूटकेस ले जाते दिखे; दो आरोपी अस्पताल में पकड़ाए

दमोह में एक सगाई समारोह के दौरान 50 लाख के जेवर से भरा एक बैग चोरी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी की जांच में चार युवक बैग ले जाते दिखे।

आरोपी एक कार से फरार हो गए, लेकिन उनकी कार का घाट पिपरिया के पास एक्सीडेंट हो गया। इनमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उन्हें अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी फरार है।

घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे जबलपुर नाके पर राधिका पैलेस में हुई। यहां देवेंद्र सेठ के यहां सगाई समारोह था। देवेंद्र के बेटे आकाश सेठ ने बताया कि बैग में 50 लाख रुपए के जेवर थे। इनमें 70% पुश्तैनी थे। बाकी नए खरीदे गए जेवर के बिल पुलिस को दिए गए हैं। घटना के बाद पत्नी ने बैग गुम होने की जानकारी दी थी

पुलिस ने वायरलेस सेट से कर दिया था अलर्ट चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस ने वायरलेस सेट पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। पुलिस ने बताया था कि राजगढ़ जिले के कुछ बदमाश चोरी में शामिल हैं। इस बीच आरोपियों की कार का एक्सीडेंट हो गया। तभी वहां से गुजर रहे गौरझामर के रहने वाले अभिषेक अहिरवार कटनी से लौट रहे थे। आरोपियों ने घाट पिपरिया के पास कार रोककर मदद मांगी। लड़कों ने रोते हुए कहा कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। अभिषेक पहले उन्हें निजी अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों के मना करने पर वे जिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में कॉन्स्टेबल को हुआ शक आरोपी जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां तैनात कॉन्स्टेबल राजेश ठाकुर को इन लड़कों पर शक हुआ। उन्होंने कोतवाली टीआई आनंद राज को सूचना दी। पूछताछ में लड़कों ने चोरी की बात कबूल की। उनके पास से जेवर से भरा बैग बरामद कर लिया गया। हादसे में घायल एक आरोपी युग सिसोदिया की मौत हो गई। वहीं देवेंद्र और सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका एक साथी रितिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img