Monday, October 19, 2026
25.2 C
Bhopal

राशन कार्ड नहीं बनने से परेशान व्यक्ति ने डाला पेट्रोल:कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, आरोप- 181 पर शिकायत के बावजूद लगाए जा रहे चक्कर

रतलाम में राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज एक व्यक्ति ने आज (मंगलवार) दोपहर कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। समय रहते मौजूद पुलिस कर्मियों ने देख लिया और उसे बचा लिया। परेशान व्यक्ति ने अधिकारियों पर चक्कर लगवाकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के दिलीप नगर में रहने वाले मनोज काश्पय ने आत्महत्या का प्रयास किया। मनोज ने राशन कार्ड नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। आज उसे संबंधित विभाग में बुलाया था। लेकिन जब वह संबंधित बाबुओं के पास पहुंचा तो सही जवाब नहीं मिला, जाने का बोल दिया।इसी बात से नाराज एसडीएम कोर्ट ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस की तीली जलाते देख मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसडीएम अनिल भाना आया। संबंधित से चर्चा की।

यूपी का रहने वाला मनोज का कहना है वह यूपी के कानपुर जिले के सरायगढ़ का रहने वाला है। 13 पहले रतलाम में आकर बसा है। यहां मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेखा और 5 साल का बेटा आयुष है।

181 पर शिकायत की मनोज ने बताया कि कूपन नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। कलेक्ट्रेट में बुलाया था। यहां जो मैडम व सर थे नाराज होने लग गए। बोलने पर कहने लगे कि ज्यादा चिल्लाओगे तो थाने में बंद करा देंगे। तब मैंने पेट्रोल डाला आत्महत्या की कोशिश की। साल भर से परेशान हो रहा हूं। मैने कहा कूपन नहीं तो पर्ची बनाकर दे दो ताकि राशन मिलने लग जाए।

जब मालूम पड़ा कि नगर निगम में राशन कार्ड बन रहे हैं तो वहां पर भी आवेदन दिए दिन महीनों हो गए, फिर भी नहीं बना। नगर निगम जाता हूं तो कहते है कलेक्ट्रेट जाओ, कलेक्ट्रेट आता हूं तो इधर से उधर चक्कर कटवाए जाते हैं। आज भी ऐसा हुआ। 181 पर शिकायत की वह भी कटवा दी।

आवेदन खारीज हो चुका-एसडीएमएसडीएम अनिल भाना ने बताया कि संबंधित का आवेदन पत्र फरवरी माह में आया था। मेरे यहां आने के पहले ही इनका आवेदन दो बार खारीज हो चुका है। यह यूपी के रहने वाले हैं। बीपीएल व एपीएल राशन कार्ड बनने के लिए बाध्यता लगी है। हम तो जनसुनवाई में बैठे थे। मालूम पड़ने पर संबंधित से जानकारी ली। आत्महत्या की कोशिश की है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img