Wednesday, May 13, 2026
38.1 C
Bhopal

जबलपुर में आधी रात को फायरिंग, CCTV वीडियो आया सामने

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 24 नवंबर की रात व्हाइट एक्सेस में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के बापू नगर की है, जहां सचिन सोनकर के घर पर फायरिंग की गई।

रात करीब 11 बजे, जब सड़क पर भीड़-भाड़ थी और लोग आ-जा रहे थे, उसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले।

घटना के दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 24 नवंबर को हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जिसमें देखा गया कि स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 10 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुरानी रंजिश के चलते हुई की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक मस्ताना चौक निवासी विसू पठारिया और बापू नगर निवासी सचिन सोनकर परिवार के बीच कई सालों से रंजिश चली आ रही है। इससे पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

23 नवंबर को नितिन और उसके दोस्तों ने मस्ताना चौक निवासी विसू पठारिया के घर जाकर गाली-गलौच की और पथराव करते हुए भाग निकले। जब विसू को यह पता चला कि 23 तारीख को घर पर हुए विवाद में नितिन और उसके दोस्त शामिल थे, तो वह नाराज हो गया। अगले ही दिन विसू अपने दो दोस्तों के साथ पिस्टल लेकर पहुंचा और फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के कुछ लड़के घटनास्थल पर पहुंचे और फायरिंग करने वालों पर पत्थर फेंके, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

आरोपियों की तलाश जारी

रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कई सालों से रंजिश चल रही है। ये परिवार अक्सर विवाद में उलझते हैं, और इनकी शिकायतें थाने में आती रहती हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, सचिन और उसके दो अन्य साथियों तथा विसू और उसके पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

Topics

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img