Thursday, February 12, 2026
17.1 C
Bhopal

एसआई की हत्या करने वाले इंजीनियर को 9 साल कैद

भोपाल में इंजीनियर ने ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर को 600 रुपए का चालान काटने पर चाकू मार दिया था। भोपाल क्राइम ब्रांच के सामने हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। थाना एमपी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इलाज के दौरान एसआई की मौत हो गई थी। घटना 7 अगस्त 2021 की थी। मामले में शनिवार को अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी इंजीनियर को कुल 9 साल की सजा सुनाई है।

एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि एसआई श्रीराम दुबे घटना के दिन नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे थे। घटना के दिन उनकी ड्यूटी क्रेन पर लगी थी। क्रेन एमपी नगर इलाके में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को उठा रही थी।

दोपहर करीब 1 बजे हर्ष मीणा नाम के युवक ने ज्योति टॉकीज के पास नो-पार्किंग में बाइक खड़ी की। इस बाइक को उठाकर क्रेन क्राइम ब्रांच थाना परिसर ले आई। कुछ ही देर बाद हर्ष क्राइम ब्रांच थाना परिसर पहुंचा। उसने जब पूछताछ की तो दुबे ने कहा कि गाड़ी का 600 रुपए का चालान कटेगा। इसको भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ी जाएगी।

अचानक पेट में घोंप दिया चाकू

हर्ष के पास पैसे नहीं थे। वह पैसे लेने घर चला गया। करीब पांच बजे वह लौटकर आया और चालान कटवाया। बताया जाता है कि इसके बाद वह घर नहीं गया और वहीं खड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद दुबे फोन पर बात करने लगे। इस बीच आरोपी उसने जेब से चाकू निकालकर दुबे के पेट में घोंप दिया।

घटना के बाद दुबे की चीख सुनकर क्रेन के हेल्पर हर्ष ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर एमपी नगर पुलिस के हवाले कर दिया था।

15 दिन बाद हुई थी मौत

हमले में घायल एसआई को अस्पताल से इलाज के दो दिन बाद छुट्‌टी दे दी गई थी। करीब 15 दिन बाद एसआई की अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तब पता लगा कि उनके पेट में मौजूद घाव में इनफेक्शन हो चुका है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में ठीक तीन साल बाद कोर्ट ने आरोपी को धारा 304 भाग 2 , 353 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट में कुल 9 साल की सजा सुनाई है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img