Monday, March 16, 2026
28.7 C
Bhopal

फर्जी रिपोर्ट पर एक्सपोर्ट का खेल: ‘मिल्क मैजिक’ के डायरेक्टर किशन मोदी गिरफ्तार

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स’ के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20.59 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने मोदी को 18 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया कि ‘मिल्क मैजिक’ ब्रांड के नाम से पनीर, घी और मक्खन बेचने वाली इस कंपनी ने विदेशों में डेयरी प्रोडक्ट निर्यात करने के लिए इंदौर की एक एजेंसी से फर्जी लैब टेस्ट रिपोर्ट तैयार कराई थी। इन जाली रिपोर्ट्स के आधार पर कंपनी ने करोड़ों का निर्यात किया और विदेशी मुद्रा अर्जित की। ईडी ने इस कमाई को पीएमएलए (PMLA) के तहत ‘अपराध की आय’ माना है।

छापेमारी और विवाद

यह मामला तब और गरमा गया था जब पिछले साल छापेमारी के दौरान मोदी की पत्नी द्वारा जहर खाने की खबर सामने आई थी। ईडी ने अगस्त 2023 में हबीबगंज थाने में दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर जुलाई 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

खास बात: ईडी अब इस गिरोह में शामिल अन्य रसूखदारों और फर्जी रिपोर्ट बनाने वाली लैब के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहाइशी इलाकों में मंगलवार...

मेडिकल स्टोर कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के गेहूंखेड़ा इलाके में सोमवार...

मदद करना पड़ा भारी: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यापारी की दो सोने की चेन उड़ाई

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में इंसानियत दिखाना...

महिला से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाया फैसला

​रतलाम। स्टेशन रोड क्षेत्र से एक महिला का अपहरण...

फरार वारंटी पर 10 हजार का इनाम, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त

​भोपाल। राजधानी की स्टेशन बजरिया पुलिस ने लंबे समय...

Topics

भोपाल में फिर ‘बम’ की अफवाह: अब नापतौल विभाग को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी

​भोपाल। राजधानी में सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने का...

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म, लिव-इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img